
फर्रुखाबाद | सिटी पत्रिका 24X730 जनवरी 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि के अवसर पर जिला अध्यक्ष शकुंतला देवी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ टाउन हॉल स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर पहुंचकर दीपक जलाया और बापू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर शकुंतला देवी ने महात्मा गांधी जी के विचारों को याद करते हुए कहा कि सत्य, अहिंसा और सद्भाव का मार्ग आज भी समाज के लिए प्रासंगिक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बापू के आदर्शों को अपनाने और समाज में शांति व भाईचारे को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रवक्ता वरुण त्रिपाठी, हिलाल शफीकी (प्रदेश सचिव, सोशल मीडिया विभाग), अम्मार अली (यूथ जिला अध्यक्ष), गुड्डू भाई, जीशान कुरैशी, मनोज कुमार (सोशल मीडिया जिला सचिव), इलयास खान (सचिव), दीपांशु मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने गांधी जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।फर्रुखाबाद से हमारे संवाददाता फैसल खान की रिपोर्ट


