फर्रुखाबाद। (सिटी पत्रिका 24X7) भारत विकास परिषद बजरंग शाखा फतेहगढ़ एवं आकांक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में जे.एन. मेमोरियल स्कूल, धारमपुर में निशुल्क आंख एवं दांत परीक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं आसपास के लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. वंदना द्विवेदी एवं विशिष्ट अतिथि भारत विकास परिषद के प्रांतीय सचिव आलोक रायजादा रहे।

शिविर में डॉ. निशीथ भट्ट की टीम द्वारा आंखों का बारीकी से परीक्षण किया गया, वहीं दांतों की जांच डॉ. आशीष मेहरोत्रा ने की। डॉक्टरों ने मरीजों को उचित परामर्श भी दिया।मुख्य अतिथि डॉ. वंदना द्विवेदी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अपनी परंपराओं और मूल्यों के आधार पर जीवन का निर्माण करना चाहिए। उन्होंने बड़ों का सम्मान, गुरुजनों के प्रति आदर और सहयोग की भावना को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अभिवादन से बल, बुद्धि, विद्या और आयु की प्राप्ति होती है। प्रांतीय सचिव आलोक रायजादा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी पहल बताया।इस अवसर पर संस्था के डाटा मैनेजर मनीष शुक्ला, हॉकी महासंघ की सदस्य श्रीमती बरखा सक्सेना, महिला विंग की प्रधान उपासना शर्मा, परिंदा टोंक, संजय वर्मा, मनोज रस्तोगी, पप्पू बाबू, पंडित जयप्रकाश शास्त्री, अमन कुमार, अनुराग कुमार, डिंपल, रेखा, रितु कटियार, अंशिका दुबे, अंशिका दीक्षित, राहुल सिंह, माधव सिंह, संजीव तिवारी, तानिया गुप्ता, अंशिका सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

विद्यालय के निदेशक दुष्यंत दुबे ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें फूलमाला, स्मृति चिन्ह एवं शाल भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में भारत विकास परिषद के सचिव अवनींद्र कुमार सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया। शिविर के समापन पर स्वच्छता मिशन के अंतर्गत बालिकाओं एवं महिलाओं को निशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन अंजुम दुबे एडवोकेट ने किया।


