
सिटी पत्रिका 24X7 (रिपोर्ट:फैसल खान)
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सभागार में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी रमज़ान माह एवं होली पर्व को आपसी सौहार्द, शांति और कानून-व्यवस्था के साथ मनाने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। पीस कमेटी के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिस पर प्रशासन ने त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, सिटी मजिस्ट्रेट, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, बिजली विभाग के एक्सईएन सहित फर्रुखाबाद कोतवाली प्रभारी दर्शन सिंह एवं कई थाना प्रभारियों (SHO) और क्षेत्राधिकारियों (CO) की उपस्थिति रही।

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शांति भंग करने या हुड़दंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कहा कि होली के दौरान यदि किसी पर जबरन रंग डाला गया या किसी प्रकार की अराजकता की गई, तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने सभी समुदायों से अपील की कि वे पर्वों को भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी अफवाह या विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस-प्रशासन को सूचित करें।इस मौके पर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला,पप्पन मियां,रिज़वान अहमद ताज,सेवा समिति फर्रुखाबाद के संस्थापक फरियाब खान,अमन,सभासद मुबीन अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।


