
फर्रुखाबाद। सिटी पत्रिका 24X7 रिपोर्ट:फैसल खान जिला उद्योग व्यापार मंडल व नगर उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) की ओर से बुधवार, 25 फरवरी को सुबह 11 बजे जिलाधिकारी को माननीय मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह ज्ञापन युवा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नगर युवा उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष समेत अन्य व्यापारियों पर दर्ज कथित फर्जी मुकदमे के विरोध में दिया जाएगा।

व्यापार मंडल के अनुसार, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के निर्देश पर 24 व 25 फरवरी को पूरे प्रदेश के सभी जनपदों में ज्ञापन दिया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला व नगर, महिला एवं युवा इकाइयों के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। नगर अध्यक्ष हाजी मो. इख़लाक़ खान ने यह जानकारी दी



