
फर्रुखाबाद।सिटी पत्रिका 24X7:जनपद में अपराध नियंत्रण की दिशा में कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने एक अहम सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए एक ऐसे युवक को दबोचा है, जो इलाके में अवैध असलहे के साथ घूम रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान, कोतवाली पुलिस को मुखबिर के जरिए एक संदिग्ध युवक की जानकारी मिली। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने युवक को धर दबोचा।गिरफ्तार अभियुक्त युवक की पहचान चन्द्रजीत उर्फ सूरज (पुत्र मजहब सिंह) के रूप में हुई है, जो कि थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के कुइयांबूट का निवासी है। पुलिस ने अभियुक्त की तलाशी ली इस दौरान उसके पास से घातक अवैध हथियार बरामद किया गया जिसमें एक अदद देशी तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस (315 बोर) मिला।फर्रुखाबाद से हमारे संवाददाता फैसल खान की रिपोर्ट




