फर्रुखाबाद।सिटी पत्रिका 24X7 रमज़ान के आखिरी जुमे अलविदा जुमे के मौके पर शहर की सुनहरी मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाजियों ने नमाज़ अदा की। इस अवसर पर पेश नमाज़ मौलाना मोहम्मद अब्बास ने विशेष तौर पर ईरान की सलामती और दुनिया में अमन-चैन के लिए दुआ कराई।नमाज़ के बाद मौलाना मोहम्मद अब्बास ने ऐलान किया कि इस बार ईद की नमाज़ काली पट्टी बांधकर अदा की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कदम एकजुटता और दुख के इज़हार के रूप में उठाया जाएगा।
कार्यक्रम में कई प्रमुख लोग भी मौजूद रहे। इनमें आफ़ताब हुसैन (पूर्व जिलाध्यक्ष), सैय्यद अम्मार अली ज़ैदी (यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष), मुन्नवर हुसैन (सदर सुनहरी मस्जिद), मसरत अली ज़ैदी, रहबर आब्दी, मोत्तर, मुन्ना ताहिर भाई, फारुख भाई, शोएब ज़ैदी, जावेद हुसैन, शरीफ हैदर समेत बड़ी संख्या में नमाजी शामिल रहे।

अलविदा जुमे के मौके पर मस्जिद में सुरक्षा और व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया तथा नमाजियों ने देश और दुनिया में शांति, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।



