फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद): पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का आयोजन किया गया।
इस दौरान एसपी ने परेड की सलामी ली और विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
दौड़ लगाकर परखा फिटनेस का स्तर
परेड के दौरान अनुशासन और शारीरिक चुस्त-दुरुस्ती को बनाए रखने के लिए पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों, कर्मचारियों, यातायात शाखा और पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ-साथ रिक्रूट आरक्षियों को दौड़ लगवाई गई।
एसपी ने नवचयनित आरक्षियों की पीटी और परेड का बारीकी से निरीक्षण किया और उन्हें अनुशासन के कड़े पाठ पढ़ाए।विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षणपरेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर का व्यापक भ्रमण किया। जिसमें डायल-112 और परिवहन शाखा: वाहनों के रखरखाव और रिस्पांस टाइम को लेकर निर्देश दिए।मेस और कैंटीन: खान-पान की गुणवत्ता और साफ-सफाई का जायजा लिया।बैरक और क्वार्टर गार्ड: पुलिसकर्मियों के रहने की व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को देखा।निरीक्षण के दौरान एसपी ने सरकारी अभिलेखों (रजिस्टरों) का भी अवलोकन किया और संबंधित प्रभारियों को रिकॉर्ड अपडेट रखने तथा ड्यूटी में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।