
रिपोर्ट: तालिब मंसूरी
दिल्ली। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज के तत्वावधान में 15 फरवरी 2026 को कांति नगर स्थित दिल्ली में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से आए पदाधिकारियों ने समाज की मजबूती और महिला सशक्तिकरण को लेकर अपने विचार साझा किए।

बैठक का आयोजन राष्ट्रीय सचिव इस्हाक़ मंसूरी द्वारा किया गया, जिसकी अध्यक्षता जम्मू-कश्मीर से आईं परवीन अख्तर खान (महिला मोर्चा प्रमुख, जम्मू-कश्मीर) ने की। कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता इरशाद अली सैफी ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से डॉ. शाकिर अली मंसूरी राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक,मोहम्मद नाजिर अन्सारी राष्ट्रीय संयोजक व राष्ट्रीय प्रभारी,डॉ. आरिफ सिद्दीकी राष्ट्रीय सचिवमौजूद रहे।बैठक के दौरान जसपुर (उत्तराखंड) से आए मोहम्मद नईम मंसूरी ने संगठन की भूमिका को लेकर कई अहम सुझाव दिए। जम्मू-कश्मीर के प्रतिनिधि चौधरी वसीम हयात और परवीन अख्तर खान ने विशेष रूप से समाज में महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता पर जोर दिया।संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों, जिनमें हाजी फ़ज़ल मंसूरी, अबरार मंसूरी (जिला अध्यक्ष, गाजियाबाद) और जमशेद चौधरी (लोनी विधानसभा अध्यक्ष) शामिल थे,स ने संगठन की भावी रणनीति पर चर्चा की।

बैठक के अंत में यूनिस खान, मोहम्मद नोमान, मोहम्मद इब्राहिम, वाहिद मंसूरी और वाहिद खान सहित सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने एकजुट होकर पसमांदा समाज के उत्थान और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का सामूहिक संकल्प लिया।


