फर्रुखाबाद | (सिटी पत्रिका 24X7) जनहित योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें विकास कार्यों की रफ्तार और पारदर्शिता को लेकर अधिकारियों से सीधा जवाब-तलब किया गया। बैठक की अध्यक्षता सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने की, जबकि इसमें सभाकुंवर और जयप्रकाश चंचल भी शामिल रहे।

बैठक में सार्वजनिक उपक्रमों और निगमों की कार्यप्रणाली, योजनाओं की प्रगति और आम जनता तक पहुंच रही सुविधाओं की गहन समीक्षा की गई। समिति ने साफ तौर पर कहा कि योजनाएं सिर्फ कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका लाभ सीधे जनता को दिखना चाहिए।

लोहिया अस्पताल पर खास फोकस बैठक के बाद समिति ने लोहिया अस्पताल पहुंचकर निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को चेतावनी भरा संदेश समिति ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि—जनहित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंपारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखेंकार्यों में तेजी लाएंआमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता पर करें बैठक में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



