
फर्रुखाबाद | सिटी पत्रिका 24X7 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में भारत की जनगणना 2026-27 की तैयारियों के दृष्टिगत जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।


प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना की प्रक्रिया, डेटा संकलन तथा प्रपत्रों के सही उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही जनगणना के दौरान अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली और सावधानियों के बारे में भी अवगत कराया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, इसलिए सभी अधिकारी व कर्मचारी इसे पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ संपन्न कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रशिक्षण में दी गई जानकारी को भली-भांति समझकर कार्य किया जाए, ताकि जनगणना का कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


