फतेहगढ़/फर्रुखाबाद सिटी पत्रिका 24X7। कानपुर पुलिस जोन की तीन दिवसीय अंतर्जनपदीय खेल प्रतियोगिता-2026 का स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम, फतेहगढ़ में भव्य समापन हो गया। 12 मार्च से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों की पुलिस टीमों ने हिस्सा लिया और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में जनपद फतेहगढ़ की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बॉक्सिंग, कुश्ती और आर्म रेसलिंग जैसी स्पर्धाओं में शानदार जीत हासिल की। उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर फतेहगढ़ की टीम ने प्रतिष्ठित ‘चल वैजयंती’ ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
समापन समारोह के दौरान विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए अधिकारियों ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं पुलिस बल में फिटनेस, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का माध्यम होती हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्षेत्राधिकारी लाइन्स अमर पाल सिंह और प्रतिसार निरीक्षक अविचल पाण्डेय की विशेष भूमिका रही।फतेहगढ़ पुलिस टीम की इस उपलब्धि से पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है और खिलाड़ियों को बधाई देने का सिलसिला जारी है।



