
फर्रुखाबाद | (सिटी पत्रिका 24X7) भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे SIR अभियान के अंतिम चरण में समाजवादी पार्टी की सक्रियता तेज हो गई है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव होली के त्यौहार के तुरंत बाद विभिन्न बूथों पर पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाध्यक्ष ने बूथ स्तर पर फार्म 6, 7 और 8 की स्थिति की जानकारी ली तथा पार्टी के बीएलए से संवाद कर बूथों की वास्तविक स्थिति को समझा। उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनीं और संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया।

पार्टी के जिला प्रवक्ता एवं सचिव राधेश्याम सविता ने बताया कि विधानसभा कायमगंज क्षेत्र के गांव गौरखेड़ा, सिवारा मुकुट, सिवारा खास, बड़ी बिहार, रामनगर, शाहीपुर, जलालपुर, नगला भूड़ तथा नगर क्षेत्र कंपिल में जिलाध्यक्ष ने संगठन पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बूथ बीएलए से मुलाकात की।

इस दौरान चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही 2027 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएगी।

कार्यक्रम में जिला सचिव/प्रधान रामविलास माथुर, विधानसभा अध्यक्ष अरविंद यादव, उपाध्यक्ष प्रेम सिंह यादव, नगर अध्यक्ष कंपिल भानुप्रताप सिंह (बब्लू यादव), विवेक मिश्रा, छात्रसभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अखिल कठेरिया, नगर महासचिव योगेश श्रीवास्तव, बीएलए ब्रजेश श्रीवास्तव, मुकेश पाल, राजकुमार बाथम, श्यामवीर सिंह, सौरभ कुमार, सादिक खान, संजय यादव और रामजीलाल सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


