फर्रुखाबाद | सिटी पत्रिका 24X7। शहर के मोहल्ला नाला मछरट्टा में आज शाम उस वक्त कोहराम मच गया, जब पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास पर एक जोरदार विस्फोट हुआ। धमाका इतना शक्तिशाली था कि पल भर में आलीशान मकान मलबे के ढेर में बदल गया। खिड़कियों के शीशे टूटकर दूर सड़क पर जा गिरे और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

मलबे में दबे लोग, अस्पताल में भर्ती: इस भयानक हादसे में पूर्व विधायक के पुत्र अविनाश सिंह उर्फ विक्की व अभिषेक सिंह उर्फ सिक्की और नूरपुर के पूर्व प्रधान भैया चौहान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय एवं भारी पुलिस। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है।
घटना के वक्त घर के ऊपरी हिस्से में पूजा कर रही दमयंती सिंह ने खौफनाक मंजर बयां करते हुए बताया कि धमाका इतना अचानक और तेज था कि उन्हें लगा जैसे धरती डोल गई हो।सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। धमाका गैस सिलेंडर से हुआ या इसके पीछे कोई और बड़ी वजह है, इसकी जांच फॉरेंसिक टीम और पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही है।



