फर्रुखाबाद | (सिटी पत्रिका 24X7): बलिदान दिवस के पावन अवसर पर माय भारत, फर्रुखाबाद द्वारा जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महान स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, शिवराम राजगुरु एवं सुखदेव थापर को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने 200 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।


प्रतियोगिता में कुल 6 खेलों का आयोजन हुआ, जिनमें बालकों के लिए वॉलीबॉल, 400 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद तथा बालिकाओं के लिए खो-खो, 200 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद शामिल रहीं। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव एवं जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी मौजूद रहे। विजेताओं को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र, मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे: वॉलीबॉल (बालक वर्ग):प्रथम – मुरहास कन्हैया टीम (कप्तान नवनीत राजपूत),द्वितीय – लवली बडी 1 टीम (कप्तान योगेश त्रिवेदी),खो-खो (बालिका वर्ग):प्रथम – टीम राजेपुर (कप्तान सुहानी राठौर),द्वितीय – टीम कमालगंज (कप्तान अनन्या),400 मीटर दौड़ (बालक वर्ग): प्रथम – आर्यन राजपूत,द्वितीय – दीपक सिंह,तृतीय – मुदित राजपूत,200 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग):प्रथम – प्रकृति वर्मा,द्वितीय – रागिनी,तृतीय – नैंसी मिश्रा,लंबी कूद (बालिका वर्ग):प्रथम – निशा,द्वितीय – दुर्गा,तृतीय – सुहानी,लंबी कूद (बालक वर्ग):प्रथम – आर्यन,द्वितीय – मुदित राजपू,ततृतीय – दीपक सिंह,

मुख्य अतिथि मोनिका यादव ने कहा कि ‘बलिदान दिवस’ हमें शहीदों के त्याग और समर्पण की याद दिलाता है। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने और खेलों के माध्यम से अनुशासन व नेतृत्व विकसित करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में अधिवक्ता शशांक शेखर मिश्रा, नमामि गंगे की जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस आयोजन का नेतृत्व जिला युवा अधिकारी शिखर रस्तोगी ने किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में माय भारत टीम के सदस्यों एवं खेल प्रशिक्षकों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन वैभव सोमवंशी ने किया, जबकि अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।



