फर्रुखाबाद, सिटी पत्रिका 24X7 17 मार्च 2026। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिला अध्यक्ष शकुंतला देवी के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने टाउनहॉल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर एकत्र होकर विकास भवन का घेराव किया। प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा उत्तर प्रदेश में मनरेगा मजदूरों को पिछले 8 महीनों से वेतन न मिलना रहा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए सीडीओ को ज्ञापन सौंपा और मनरेगा में कार्यरत मजदूरों के बकाया भुगतान को जल्द से जल्द दिलाने की मांग की। नेताओं ने कहा कि गरीब मजदूरों का हक मारना अन्याय है और यदि शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष शकुंतला देवी ने कहा कि “मनरेगा मजदूरों का 8 महीनों से वेतन रोका जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह सरकार की नाकामी का स्पष्ट प्रमाण है। गरीब और मेहनतकश लोगों के साथ इस तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी मजदूरों के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी और जब तक भुगतान नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा। शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा ने कहा कि “मनरेगा मजदूरों के साथ हो रहा यह अन्याय पूरी तरह अस्वीकार्य है। मजदूर अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए संघर्ष कर रहे हैं और सरकार उनकी मेहनत की कमाई रोककर बैठी है। यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
इस दौरान प्रमुख रूप से अर्चना राठौर, मृत्युंजय शर्मा, अंकुर मिश्रा (शहर अध्यक्ष), हिलाल शफीकी (प्रदेश सचिव सोशल मीडिया विभाग), अधिवक्ता वीरेंद्र मिश्रा, शुभम तिवारी (पूर्व प्रत्याशी अमृतपुर), मनोज गंगवार (पूर्व जिला अध्यक्ष), जीशान कुरैशी, मनोज कुमार (जिला सचिव सोशल मीडिया), खालिद उस्मानी (अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष), संजू अग्निहोत्री (मोहम्मदाबाद ब्लॉक अध्यक्ष), राजेश कुमार (जिला सचिव), पीयूष राठौर (जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस), सत्यवती (जिला सचिव), शिवम सिंह, उस्मान खान, राजेश कुमार कठेरिया, मो. मुजीब, मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



