फर्रुखाबाद/कायमगंज सिटी पत्रिका 24X7। जनपद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में 15 दिनों से लापता चल रहे एक युवक का शव नाले में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने शव की पहचान रिजवान के रूप में की है। बताया गया कि लालबाग हमीरपुर क्षेत्र में मवेशी चरा रहे चरवाहों ने नाले में एक शव पड़ा देखा। इसके बाद आसपास के लोगों को जानकारी दी गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और परिजनों की मौजूदगी में शव को नाले से बाहर निकलवाया।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान रिजवान के रूप में की, जो करीब 15 दिनों से घर से लापता बताया जा रहा था। परिजनों के अनुसार रिजवान को शराब पीने की लत थी।पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल



