फर्रुखाबाद | सिटी पत्रिका 24X7 फतेहगढ़ स्थित जिला पंचायत परिसर में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में हरियाणवी डांसर गोरी नागौरी के मंच पर आते ही माहौल पूरी तरह रंगीन और उत्साह से भर गया। उनके धमाकेदार डांस पर मौजूद दर्शक झूम उठे और पूरा परिसर तालियों, हूटिंग और शोर से गूंजने लगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। जैसे ही गोरी नागोरी मंच पर आईं, दर्शकों की भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने अपने लोकप्रिय हरियाणवी और राजस्थानी गानों पर शानदार प्रस्तुति दी, जिस पर युवाओं के साथ-साथ अन्य दर्शक भी खुद को झूमने से नहीं रोक सके।होली मिलन समारोह के इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति हुई, जिसने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। रंगों के पर्व होली से पहले आयोजित इस कार्यक्रम ने लोगों को मनोरंजन के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश भी दिया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही और लोगों ने जमकर कार्यक्रम का आनंद लिया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव प्रतिनिधि सचिन सिंह यादव,पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव समेत भारी संख्या में जिलापंचायत सदस्य व अन्य दर्शक शामिल हुए।



