
फर्रुखाबाद | सिटी पत्रिका 24X7:जनपद की आलू मंडी में इन दिनों किसानों की हालत बेहद दयनीय बनी हुई है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य अपनी टीम के साथ आलू मंडी पहुंचे और किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मंडी में मौजूद किसानों ने बताया कि पिछले कई दिनों से आलू की बिक्री पूरी तरह से ठप पड़ी है। मंडी में सैकड़ों ट्रालियां आलू से भरी खड़ी हैं, लेकिन खरीददार नहीं मिल रहे हैं। किसानों का कहना है कि दो-तीन दिनों से उनकी ट्रालियां मंडी में लगी हैं और आलू सड़ने की नौबत आ गई है। किसानों ने बताया कि हालत इतनी खराब हो चुकी है कि करीब 50 कुंतल आलू से भरी एक ट्राली मात्र 1500 रुपये में देने की नौबत आ गई है, फिर भी खरीददार नहीं मिल रहे। मंगलवार को ही मंडी से 500 से अधिक ट्रालियां बिना बिके वापस लौट गईं, जिससे किसानों में भारी निराशा है।
इस दौरान इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य ने कहा कि आलू किसानों की बदहाली के लिए सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि जब मंडी में ही किसानों की उपज नहीं बिक रही तो किसान अपनी फसल कहां लेकर जाएं। उन्होंने सरकार और जनप्रतिनिधियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर किसानों की आय दोगुनी करने की बात की जाती है, वहीं दूसरी ओर किसानों की फसल औने-पौने दामों में भी नहीं बिक पा रही। उन्होंने सरकार से मांग की कि आलू किसानों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए और किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाया जाए, ताकि किसान आर्थिक संकट से बाहर निकल


