
फर्रुखाबाद | सिटी पत्रिका 24X7 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना मऊदरवाजा का वार्षिक निरीक्षण कर थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मिशन शक्ति केन्द्र, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस और बैरकों का बारीकी से निरीक्षण किया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों (एचएस) तथा टॉप-10 अपराधियों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अपराध नियंत्रण और निगरानी व्यवस्था के बारे में विस्तार से चर्चा की।


निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थानाध्यक्ष अजब सिंह को सराहा एवं निर्देशित किया कि बीट प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा यक्ष ऐप के उपयोग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश भी दिए।पुलिस अधीक्षक ने थाने की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर विशेष जोर दिया।



