
फर्रुखाबाद। (सिटी पत्रिका 24X7):जनपद फर्रुखाबाद की तहसील कायमगंज में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कायमगंज की विधायक सुरभि गंगवार ने की। इस दौरान जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह भी मौजूद रहीं।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनका त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश दिए। कई मामलों में अधिकारियों ने मौके पर ही समाधान कराने की प्रक्रिया शुरू कराई।


जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक शिकायत का स्थलीय सत्यापन कर गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

अधिकारियों ने यह भी निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण के बाद फरियादियों से फीडबैक अवश्य लिया जाए, ताकि आम जनता को समय पर न्याय और राहत मिल सके।सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


