
फर्रुखाबाद (सिटी पत्रिका 24X7):नगर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट, फर्रुखाबाद द्वारा शुक्रवार 6 मार्च को रेलवे रोड स्थित होटल आनंद पैलेस में बाईपास उद्योग व्यापार मंडल का गठन किया गया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष हाजी मो. इखलाक खान ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए आनंद भान शाक्य को अध्यक्ष, पुष्पेन्द्र राजपूत को महामंत्री तथा आशीष शाक्य को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष हाजी मो. इखलाक खान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की अपील की।


कार्यक्रम में व्यापार मंडल के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इनमें जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू गौतम, नगर संरक्षक आनंद प्रकाश मुन्ना गुप्ता, नगर महामंत्री राकेश सक्सेना, नगर संयुक्त महामंत्री राम जी पाठक, नगर युवा अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव, जिला महिला अध्यक्ष सोनी शुक्ला, नगर उद्योग मंच अध्यक्ष अरुण अग्निहोत्री, अंगूरी बाग अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार श्रीवास्तव, नवनीत मिश्रा (जिला मंत्री) सहित कई व्यापारी नेता मौजूद रहे।

इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए व्यापारियों के हित में बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


