
फर्रुखाबाद (सिटी पत्रिका 24X7):जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी किए गए आदेश के अनुसार, जिले के 8 उप-निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

ताजा सूची में सबसे अहम बदलाव चौकी इंचार्ज नीबकरोरी से यतेंद्र सिंह को अब चौकी इंचार्ज बजरिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, बजरिया के मौजूदा इंचार्ज लछिमन सिंह को नीबकरोरी चौकी का प्रभार दिया गया है।

काफी समय से पुलिस लाइन में तैनात 6 उप-निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां देते हुए विभिन्न थानों में भेजा गया है। जिसमें थाना कमालगंज, राजेपुर, कादरीगेट, नवाबगंज और जहानगंज को नए थानाध्यक्ष मिले हैं।

जिसमें विमल कुमार को थाना कमालगंज भेजा गया वही जगदीश प्रसाद वर्मा को थाना राजेपुर व विद्यासागर तिवारी को थाना कादरीगेट की अहम जिम्मेदारी मिली है,साथ ही जितेन्द्र सिंह को थाना नवाबगंज,शकील अहमद व श्रीनाथ तिवारी को थाना जहानगंज की ज़िम्मेदारी मिली है


