
फर्रुखाबाद सिटी पत्रिका 24X7 रिपोर्ट: तालिब मंसूरी कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम जिजपुरा में एक युवती ने खुद को आग लगा ली,गंभीर रूप से झुलसने के कारण डॉ राम मनोहर लोहिया से सैफई रेफर किया गया है। युवती की पहचान नीलम के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

परिजनों के अनुसार महेंद्र की पुत्री नीलम 21 वर्षीय पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव का सामना कर रही थी,घटना स्थल पर सुसाइड नोट भी मिला है। घटना के समय परिजनों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायल युवती को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। युवती को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कायमगंज ले जाया गया। वहाँ डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे लोहिया अस्पताल और फिर सैफई के लिए रेफर कर दिया है। युवती की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है।पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम हर संभव पहलू से मामले की जांच कर रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। परिजनों और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।


