
रिपोर्ट: तालिब तालिब मंसूरी
फर्रुखाबाद। जनपद मुख्यालय स्थित ऑफिसर्स क्लब, फर्रुखाबाद में आज जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में ‘मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर’ का भव्य आयोजन किया गया।

इस शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के समन्वय से किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं उनके लाभ आमजन को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराए गए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना है, साथ ही जरूरतमंद एवं पात्र लोगों को त्वरित, निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करना भी है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और संबंधित विभागों के अधिकारियों से सीधे संवाद कर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मार्गदर्शन लिया। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।


