
रिपोर्ट: तालिब मंसूरी
फर्रुखाबाद/कंपिल (सिटी पत्रिका 24X7): शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और कार्यालयों की कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से फर्रुखाबाद जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आज कंपिल नगर पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने कार्यालय के विभिन्न पटलों का जायजा लिया और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अभिलेखों और कर वसूली की जांच निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से कार्यालय के अभिलेखों के रख-रखाव को देखा गया। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कर वसूली (Tax Collection) की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की और इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही जन्म-मृत्यु पंजीकरण से संबंधित फाइलों की भी जांच की गई ताकि आम जनता को प्रमाण-पत्र प्राप्त करने में कोई असुविधा न हो।



