
रिपोर्ट: तालिब मंसूरी
फर्रुखाबाद/जहानगंज (सिटी पत्रिका 24X7): उत्तर प्रदेश की फतेहगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहानगंज थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अपने ही पिता की हत्या करने वाले एक कलयुगी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया ‘आला कत्ल’ भी बरामद कर लिया है।

क्या था मामला? बीती 13 फरवरी 2026 की सुबह करीब 6:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा निवासी सुनील उर्फ नेक्से की खेत पर आलू खोदते समय अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

बेटे ने ही रची थी साजिशपुलिस की विवेचना और साक्ष्य संकलन के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि जिस बेटे (अमन कुमार) ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, असल में वही अपने पिता का कातिल निकला। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर आरोपी अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस टीम की सफलता: कानपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक हरीश चंदर के एवं पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद आरती सिंह के दिशा-निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा जा रहा है।



