
रिपोर्ट तालिब मंसूरी
फर्रुखाबाद: स्थानीय जरदोजी व्यवसाय को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने और व्यापारियों की समस्याओं को हल करने की दिशा में डाक विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब फर्रुखाबाद से दिल्ली के लिए विशेष मेल मोटर (पार्सल सेवा) की शुरुआत की गई है।
मुख्य बातें:
नियमित सेवा: यह विशेष डाक वाहन प्रतिदिन रात 11:00 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगा।सुरक्षित परिवहन: इस सेवा का उद्देश्य जरदोजी उत्पादों को सुरक्षित, सुलभ और गतिशील तरीके से गंतव्य तक पहुँचाना है।
व्यापारियों का स्वागत: जरदोजी व्यापार मंडल ने इस पहल को व्यापारियों के लिए “मील का पत्थर” बताया है।
अधीक्षक डाकघर (फतेहगढ़ मंडल) राम सागर शर्मा ने जरदोजी व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन रहमानी के आवास पर आयोजित बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि 150 वर्षों से भरोसे का प्रतीक रहा डाक विभाग इस नई सेवा के माध्यम से स्थानीय व्यवसाय को और मजबूती प्रदान करेगा।
इस अवसर पर सदानंद शुक्ला (जिला अध्यक्ष, व्यापार मंडल), नगर अध्यक्ष हाजी इखलाक खा राजू गौतम, राकेश सक्सेना और डाक विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


