
- सिटी पत्रिका 24X7 (संपादक तालिब मंसूरी)
फर्रुखाबाद: जिले के विकास को नई रफ्तार देने वाले प्रवेश नियंत्रित एक्सप्रेस-वे (लिंक एक्सप्रेस-वे) के निर्माण की तैयारी अब अंतिम चरण में है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए जमीन की खरीदारी (Land Purchase) का काम बिना किसी बाधा के पूरा हो, इसके लिए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट सभागार में मोर्चा संभाला।UPEIDA की एक्सपर्ट टीम ने सिखाए ‘सफलता के मंत्र’प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) के अधिकारियों ने जिले के राजस्व विभाग की टीम (एसडीएम, तहसीलदार, लेखपाल) को जमीन अधिग्रहण की जटिलताओं और नियमों की विस्तृत जानकारी दी।

- पारदर्शिता पर जोर:
डीएम ने स्पष्ट किया कि मुआवजे के निर्धारण में कोई भी गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

- समय सीमा तय:
कागजी कार्यवाही और अभिलेख सत्यापन के लिए लेखपालों और कानूनगो को समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने के निर्देश दिए गए।
- किसानों को सीधा फायदा:
प्रशासन का लक्ष्य है कि किसानों और भूमि स्वामियों को बिना कार्यालयों के चक्कर काटे उनका उचित मुआवजा मिल सके।

- बदलेगी जिले की सूरत
यह एक्सप्रेस-वे फर्रुखाबाद के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ट्रेनिंग के बाद अब प्रशासन ग्राउंड जीरो पर उतरकर जमीन चिन्हांकन की प्रक्रिया में तेजी लाएगा। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व सहित जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे।


