
फ़तेहगढ़। संपादक तालिब मंसूरी
उत्तर प्रदेश के फ़तेहगढ़ ज़िले में पुलिस को उस वक़्त एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पशु चोरी में लिप्त एक शातिर गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ़्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के क़ब्ज़े से चोरी की गई भैंस की बिक्री से प्राप्त नकदी, अवैध असलहे और ज़िंदा कारतूस बरामद किए गए हैं, जो उनके इरादों की गंभीरता को ज़ाहिर करते हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचानपूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान निम्नलिखित बताई है:दिनेश उर्फ़ करू पुत्र रामसिंह,नरेन्द्र उर्फ़ लम्बे पुत्र अखिलेश, निवासी ग्राम गणेशपुर गढिया,बताई जा रही है।पुलिस अधीक्षक ने इस सफ़ल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम की सराहना की है, साथ ही यह भी संकेत दिया है कि इस गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।


