
शमसाबाद:
माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए शनिवार को जिलाधिकारी (DM) आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक (SP) आरती सिंह ने ढाईघाट पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था में अतिरिक्त चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं।

निरीक्षण डीएम व एसपी द्वारा ढाई घाट मेले का निरीक्षण किया गया।कंबल वितरण वहां मौजूद कुछ साधु-संतों को अधिकारियों द्वारा कंबल वितरित किए गए।

सुरक्षा निर्देश एसपी ने थानाध्यक्ष रमेश सिंह को मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, जाम की स्थिति न बनने देने और यातायात सुचारू रखने के निर्देश दिए।वाहन प्रबंधन अधिकारियों ने ढाई घाट पुल पर खड़े ई-रिक्शा व टेंपो को हटवाने का निर्देश दिया।आगामी व्यवस्था रविवार को पूर्णिमा पर बड़े वाहनों को मेले से दूर पार्किंग में रोकने, जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर भीड़ नियंत्रित रखने और ट्रैक्टर के प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।अन्य निरीक्षण डीएम ने एवी इंटर कॉलेज व जूनियर विद्यालय के बूथों का भी निरीक्षण कर मतदाता सूची की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


