फर्रुखाबाद। (सिटी पत्रिका 24X7) जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। जिलापूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में पूर्ति विभाग की टीम ने रेलवे रोड स्थित होटलों, ढाबों और मिष्ठान भंडारों पर अचानक छापेमारी की, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया।छापेमारी के दौरान कई प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध रूप से उपयोग करते हुए पाया गया। टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आनंद होटल सहित विभिन्न स्थानों से कुल 18 गैस सिलेंडर जब्त किए।

जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई से व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा और कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से खिसकते नजर आए। पूर्ति विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जा सके।



