सिटी पत्रिका 24X7 रिपोर्ट:तालिब मंसूरी
फर्रुखाबाद / कायमगंज:उत्तर प्रदेश में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जारी जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत फतेहगढ़ पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। थाना मेरापुर पुलिस ने कुख्यात गैंग लीडर जुबैर खान और उसके सहयोगियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई 26 करोड़ 51 लाख 19 हजार 623 रुपये की चल-अचल संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्क कर दिया है।

प्रशासन की संयुक्त कार्रवाईजिला मजिस्ट्रेट फर्रुखाबाद के आदेशानुसार,दिनांक 23 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में भारी पुलिस बल के साथ यह कार्रवाई की गई। प्रशासन द्वारा नियुक्त प्रशासक तहसीलदार कायमगंज के नेतृत्व में मेरापुर, कायमगंज और कंपिल थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुनादी कराई और संपत्ति को सरकारी नियंत्रण में लिया।

थाना कोतवाली कायमगंज पर पंजीकृत मु.अ.सं. 348/2025 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई है। मुख्य आरोपी जुबैर खान (पुत्र लड्डन खान) ने अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर समाज विरोधी क्रियाकलापों के जरिए यह विशाल संपत्ति अपने और अपने परिजनों के नाम खड़ी की थी।
गैंग के मुख्य सदस्य जुबैर खान (गैंग लीडर) – निवासी गढ़ी इज्जत खांरामनरेश – निवासी गुड़ मंडी, कायमगंजसुखवीर – निवासी ग्राम रुटौलपुष्पेन्द्र – निवासी कैल्था, एटाआदेश – निवासी पपड़ी खुर्द बुजुर्गमोबिन – निवासी दुन्दी गढ़ीतारिक उर्फ तालिब – निवासी चौक मऊरशीदाबाद पवन मिश्रा – निवासी ललईइस पूरी कार्रवाई को अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज के पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया।
मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक राजीव पाण्डेय (मेरापुर) और मदन मोहन चतुर्वेदी (कायमगंज) मौजूद रहे।फतेहगढ़ पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से इलाके के अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध रूप से अर्जित संपत्ति बनाने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।



