
फर्रुखाबाद। (सिटी पत्रिका 24X7)जनपद की भोजपुर विधानसभा के भड़ौसा गांव में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान धांधली का बड़ा मामला सामने आया है। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर आरोप लगाया कि जीवित मतदाताओं के नाम काटने के लिए बड़ी संख्या में फर्जी हस्ताक्षरयुक्त ‘फॉर्म 7’ जमा किए जा रहे हैं।

मुख्य बिंदु: लोकतंत्र पर प्रहार: सपा जिला जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि मतदाताओं को उनके लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित करना निंदनीय है।
दोषियों पर कार्रवाई की मांग: पार्टी ने मांग की है कि इस साजिश में शामिल सरकारी और गैर-सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की
जाए।डीएम का भरोसा: जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कराकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य और पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव,पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत,पूर्व मंत्री सर्वेश अम्बेडकर,इलियास मंसूरी,बंटी यादव,अजीत यादव सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।तालिब मंसूरी की रिपोर्ट



