
फर्रुखाबाद। सिटी पत्रिका 24X7 रिपोर्ट: फैसल खान जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने और अपराध नियंत्रण की दिशा में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। एसपी ने बेहतर पुलिसिंग और कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए दो थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अमृतपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक मोनू शाक्या को अब महिला थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, अब तक महिला थाना अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रक्षा सिंह को अमृतपुर थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। यह फेरबदल जनपद में महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने और जमीनी स्तर पर पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


