
(रिपोर्ट:तालिब मंसूरी)
फर्रुखाबाद (सिटी पत्रिका 24X7): मऊदरवाजा थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए माफिया अनुपम दुबे के भाई डब्बन और बब्बन सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शुक्रवार को आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 30 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी
कुमार दुबे उर्फ डब्बन (पुत्र स्व. महेश चंद्र दुबे)अमित कुमार दुबे उर्फ बब्बन (ब्लॉक प्रमुख)महेंद्र कटियार (पुत्र स्व. रमेश चंद्र कटियार)विनीत दुबे उर्फ बीनू (पुत्र राधाकृष्ण)धर्मेंद्र चतुर्वेदी उर्फ पप्पू (पुत्र रामबालक उर्फ बालक राम)आदेश सिंह (पुत्र कृष्ण कुमार)गंभीर आरोपों के तहत कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह अवैध धनार्जन और आर्थिक लाभ के लिए सक्रिय था। इन पर फिरौती के लिए अपहरण, रंगदारी, जान से मारने की धमकी, धोखाधड़ी और फर्जी बैनामे के जरिए जमीन हड़पने जैसे गंभीर आरोप हैं। डब्बन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को विशेष रूप से जिला जज से अनुमति लेनी पड़ी, क्योंकि सर्वोच्च न्यायालय ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी थी।
पुलिस टीम की मुस्तैदीइस गिरफ्तारी अभियान में मऊदरवाजा थाना अध्यक्ष अजब सिंह, उप निरीक्षक राघवेंद्र सिंह और नितिन कुमार यादव की टीम शामिल रही। आरोपियों को कोर्ट में पेश करते समय सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे और ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की गई। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि गिरोह के सरगना अनुपम दुबे सहित कुल 11 लोगों पर गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज है, जिनमें से 6 को गिरफ्तार कर लिया गया है।


