
- यकूतगंज। रिपोर्ट पंकज कुमार
फर्रुखाबाद से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद मुकेश राजपूत ने यकूतगंज क्षेत्र के ग्राम चौसपुर में नूर मोहम्मद के प्रतिष्ठान ‘किसान कोल्ड स्टोरेज’ के मुहूर्त कार्यक्रम में शिरकत की।

जिसमें सांसद मुकेश राजपूत ने फीता काटकर नए व्यवसाय का विधिवत शुभारंभ किया।इस अवसर पर स्थानीय समुदाय के लोग और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सांसद मुकेश राजपूत ने इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि यह कोल्ड स्टोरेज आलू उत्पादक किसानों के लिए भंडारण की बेहतर सुविधा प्रदान करेगा और उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी।इस आयोजन को स्थानीय कृषि बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक निजी प्रयास के रूप में देखा जा रहा है, जो क्षेत्र के किसानों के लिए नए अवसर पैदा कर सकता है।


