रिपोर्टर: श्याम जी कश्यप (सिटी पत्रिका 24X7): फर्रुखाबाद। मंगलवार को उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मिथिलेश सोलंकी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जुटीं कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालते हुए जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से उपमुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा और अपनी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

अधूरी वार्ता पर नाराजगी: कार्यकर्ताओं का कहना है कि 6 फरवरी को उपमुख्यमंत्री के साथ हुई वार्ता के बाद 55 दिनों से चल रहा आंदोलन इस आश्वासन पर समाप्त किया गया था कि मांगों पर सहमति बन गई है। लेकिन अब तक तीसरे चरण की वार्ता नहीं बुलाई गई, जिससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। बकाया भुगतान की मांग: आशा कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2019 से लेकर 2023-24 तक की लंबित प्रोत्साहन राशि के भुगतान की मांग की। उनका कहना है कि लंबे समय से भुगतान न होने के कारण आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में भुगतान के नाम पर की जा रही अवैध वसूली को तुरंत बंद कराने की मांग उठाई। प्रदर्शन में मंजू देवी, श्रीदेवी, रेशमा, सरोजिनी, ममता, चंद्रकाली, सरस्वती, राजकुमारी, उषा देवी, उर्मिला देवी, अंजनी कुमारी, ज्योति, निर्मला, राखी, पिंकी देवी, नन्ही देवी, दीप्ति, तारा देवी, लक्ष्मी देवी, ज्ञान देवी, अनीता, शकुंतला, विनीता, नंदिनी देवी, कुसुम, नाजिया, अनीशा, नगीना और सोनी देवी सहित बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।


