
सिटी पत्रिका 24X7 रिपोर्ट तालिब मंसूरी
फतेहगढ़। आज दिनांक 11 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा नवनिर्मित थाना कादरीगेट के भवन निर्माण हेतु विधिवत भूमि-पूजन किया गया। इस अवसर पर शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना कर भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
भूमि-पूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने थाना भवन के निर्माण को क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि नए थाना भवन के निर्माण से पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा तथा आमजन को भी सुविधाजनक और प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्ता एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
स्थानीय नागरिकों ने भी थाना भवन निर्माण को लेकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने वाला कदम बताया।


