प्रयागराज।(सिटी पत्रिका 24X7):24 मार्च 2026 को कचहरी परिषद परिसर में खालिद उस्मानी, तौसीफ अली एवं खुशनूर आलम के तत्वावधान में भव्य ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के सैकड़ों अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

समारोह में अधिवक्ता संघ के सचिव राजेश कुमार अग्निहोत्री, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शशि भूषण दीक्षित एवं सचिव कुंवर सिंह यादव सहित पूर्व अध्यक्ष विश्राम सिंह यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार पाठक, सगीर अहमद खान, संतोष कुमार राठौर, अनूप तिवारी, मनोज राजपूत, समीर रंजन अग्निहोत्री, अमरेश रंजन अग्निहोत्री, शकील खान, आफताब आलम सिद्दीकी, शमीम खान, अनवर जमाल सिद्दीकी, नदीम उस्मानी, अंसार अहमद और खुशनवाज खान सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने आपसी सौहार्द, एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में प्रेम और सद्भावना को बढ़ावा देते हैं। समारोह का माहौल पूरी तरह से उल्लासपूर्ण रहा और अंत में सभी ने एक-दूसरे को ईद की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।



