
फर्रुखाबाद (सिटी पत्रिका 24X7)। ईदगाह कमेटी फतेहगढ़ की एक अहम बैठक में इस वर्ष ईद की नमाज़ के समय को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। खेत वाली मस्जिद फतेहगढ़ में हाजी तरी हुसैन की सदारत में आयोजित बैठक में तय किया गया कि इस साल ईद की नमाज़ ईदगाह फतेहगढ़ में सुबह 8:30 बजे अदा की जाएगी।


बैठक में कमेटी के सदर हाजी तारिक सेठ का स्वागत किया गया। इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि जल्द ही ईदगाह के चबूतरे के दोहरीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा, जिससे नमाज़ियों को अधिक सुविधा मिल सके।कमेटी के सचिव मसरूर हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर की सभी मस्जिदों से अनुरोध किया गया है कि ईद की नमाज़ ईदगाह में अदा होने के बाद ही मस्जिदों में नमाज़ पढ़ाई जाए। बैठक में यह भी तय किया गया कि ईद की नमाज़ मौलाना राशिद साहब पढ़ाएंगे।

बैठक में हाजी नसर खालिक, राज्य समन्वयक एवं श्रम विभाग के नोडल पदाधिकारी/समाजसेवी सैय्यद रिजवान अली, हाजी रहमत अली एडवोकेट, अरशद खान, अनवर सिद्दीकी एडवोकेट, हाजी शमीम खान एडवोकेट, हाजी जुल्फिकार हसन, अफजल नियाजी, मोहम्मद उवैस खान, नौशाद सहित कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।


