
फर्रुखाबाद (सिटी पत्रिका 24X7) समाजवादी पार्टी द्वारा जनपद फर्रुखाबाद में एक सराहनीय सामाजिक पहल देखने को मिली। विधानसभा अमृतपुर के गांव भुड़िया निवासी दिव्यांग युवक सर्वेश कुमार (लोनिया) चौहान की बेरोजगारी की समस्या सामने आने पर पार्टी ने उसे आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाया।समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव की पहल पर लकड़ी के खोखे में सामान भरवाकर दुकान की व्यवस्था कराई गई। इस दुकान का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव एवं जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विचारों को जमीन पर उतारने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। समाजवादी विचारधारा का मूल मंत्र समता और सम्मान है, और इसी सोच के साथ पार्टी आगे बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में पार्टी उत्तर प्रदेश में पुनः सरकार बनाएगी।

जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी गरीब, वंचित और पीड़ित वर्ग के साथ हर कदम पर खड़ी है। चाहे निर्धन परिवारों के लिए आवास की व्यवस्था हो, कम्बल व राशन वितरण हो, दुर्घटना में बेटे को खोने वाले परिवार की मदद हो या गरीब बेटियों की शादी—पार्टी हर स्तर पर सामाजिक जिम्मेदारी निभा रही है।कार्यक्रम में जिला सचिव राधेश्याम सविता, ब्लॉक अध्यक्ष बढ़पुर मुख्तार आलम, बीएलए सूरज सिंह राठौर, अखिल कठेरिया, शीलू खान सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


