फर्रुखाबाद (सिटी पत्रिका 24X7)। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को जब्त किया है।
कोतवाली कायमगंज पुलिस ने मु0अ0सं0 348/2025 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट से जुड़े गैंग के सदस्य सुखवीर द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई चल संपत्ति को जब्त किया। पुलिस ने धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर तीन ट्रकों को कब्जे में ले लिया।
जब्त किए गए ट्रकों में UP76K8223, UP76K7402 और UP76T4054 शामिल हैं। इनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 45,24,429 रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार यह संपत्ति गैंगस्टर गतिविधियों के जरिए अर्जित की गई थी, जिसे जिला प्रशासन के आदेश के बाद जब्ती की कार्रवाई करते हुए कब्जे में लिया गया। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



