फर्रुखाबाद। (सिटी पत्रिका 24X7): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गठित प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को पूर्व विधायक विजय सिंह के नाला मछरट्टा स्थित आवास पर पहुंचा और पूरे मामले का जायजा लिया। प्रतिनिधि मंडल ने मौके पर पहुंचकर देखा कि पूर्व विधायक के घर को पुलिस द्वारा सील कर दिया गया है, जिससे परिवार को रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं तक निकालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बताया गया कि पूर्व विधायक की पत्नी, पूर्व पालिका अध्यक्ष दमयंती सिंह इस समय लखनऊ में अपने घायल बेटों का इलाज करा रही हैं। ऐसे में परिवार को और अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना समुचित जांच के ही मुकदमा दर्ज कर लिया और घर को सील कर दिया, जिससे परिवार बुनियादी जरूरतों के लिए भी संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी।

निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, प्रदेश सचिव डॉ. नवल किशोर शाक्य, डॉ. जितेंद्र सिंह यादव, सर्वेश अंबेडकर, महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष बृजेश पाल, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र शाक्य, जिला सचिव विनीत परमार और समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल यादव सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
के


