
सिटी पत्रिका 24X7 रिपोर्ट फैसल खान
फर्रुखाबाद। जिला मुख्यालय के पास स्थित गाँव अर्रा पहाड़पुड में उस समय तनाव फैल गया जब एक विवादित भूमि के पास एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान सर्वेश यादव के रूप में हुई, जो स्थानीय सब्जी मंडी में मजदूरी करते थे।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि भूमि पर सुरक्षा के लिए लगाए गए बिजली के तारों की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है।
संदिग्ध मौत और स्थानीय लोगों का गुस्सा
घटना की सूचना मिलते ही गाँव में सनसनी फैल गई। शव पर चोट के निशान और बिजली के तारों की मौजूदगी ने ग्रामीणों को आक्रोशित कर दिया। उनका आरोप है कि भूमि की देखरेख करने वालों ने अवैध रूप से बिजली के तार बिछाए थे।
भूमि पर फिर से अवैध कब्जा हो गया था। ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि सरकारी नियंत्रण में होने के बावजूद भूमि पर गतिविधियां कैसे चल रही थीं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसपी और भारी पुलिस बल इलाके में गश्त कर रहा है ताकि शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और जांच पूरी होने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


