फर्रुखाबाद | सिटी पत्रिका 24X7। उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय समारोह का सजीव प्रसारण देखा गया और सरकार की उपलब्धियों पर आधारित एक विशेष फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम के समानांतर फतेहगढ़ स्थित ऑफीसर्स क्लब में 9 दिवसीय प्रदर्शनी एवं मेले का भव्य शुभारंभ भी किया गया। इसका उद्घाटन सुशील शाक्य (विधायक अमृतपुर) और मोनिका यादव (जिला पंचायत अध्यक्ष) ने जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और मुख्य विकास अधिकारी की मौजूदगी में किया।

प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की झलक प्रस्तुत की गई, जिससे आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके। इस अवसर पर “मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान” के तहत 80 लाभार्थियों को चेक एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। लाभार्थियों ने सरकार की इस पहल को स्वरोजगार के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए आभार जताया।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए ऐसे आयोजन बेहद जरूरी हैं, जिससे विकास की तस्वीर आम जनता के सामने स्पष्ट हो


