
(रिपोर्ट:तालिब मंसूरी)
फर्रुखाबाद। जनपद में आज मनरेगा श्रमिकों के हक की आवाज बुलंद करने के लिए कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। पूर्व विदेश मंत्री की पत्नी पूर्व विधायका लुईस खुर्शीद एवं पुत्र उमर खुर्शीद के नेतृत्व में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत एक विशाल पदयात्रा आयोजित की गई।

यह यात्रा लाल दरवाजा फव्वारा से प्रारंभ होकर टाउनहॉल स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पहुँची। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने मनरेगा को बचाने और श्रमिकों को उनका वाजिब हक दिलाने के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

प्रमुख उपस्थिति: पदयात्रा में मुख्य रूप से नि. वर्तमान प्रदेश सचिव एवं मनरेगा प्रभारी अर्चना राठौर तथा फर्रुखाबाद के कोऑर्डिनेटर व पर्यवेक्षक मनीष द्विवेदी ने शिरकत की।
इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, श्री उजैर भाई, वरिष्ठ नेता अनिल मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष पुन्नी शुक्ला, शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा और जिला महासचिव आसिफ भाई मौजूद रहे। साथ ही हिलाल शफीकी (प्रदेश सचिव सोशल मीडिया), मोबीन अंसारी, अम्मार अली (यूथ जिला अध्यक्ष), खालिद उस्मानी (अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष), एडवोकेट वीरेंद्र मिश्रा, जुनैद खान, वसीउर्रहमान, वरुण त्रिपाठी (जिला अध्यक्ष विधि विभाग), जीशान कुरैशी और संजू अग्निहोत्री (ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्दाबाद) ने भी अपनी भागीदारी दर्ज कराई।यात्रा में सत्यवती, इलयास खान, अतीक सलमानी, इतलेश यादव, कैलाश यादव, अंकित पाठक, वात्सल्य मिश्रा और रामा कांत मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।


