
रिपोर्ट: तालिब मंसूरी
फर्रुखाबाद। मनरेगा बचाओ संघर्ष के तहत आगामी 17 फरवरी 2026 को प्रस्तावित विधानसभा घेराव को लेकर सोमवार को यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष के कैम्प कार्यालय, ठंडी सड़क पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में घेराव की रणनीति, सहभागिता और लखनऊ प्रस्थान की रूपरेखा तय की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए कोऑर्डिनेटर प्रभारी एटा शिवाशीष तिवारी ने बताया कि जो भी साथी लखनऊ जाना चाहते हैं, वे सुबह 3 बजे की ट्रेन से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। उन्होंने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से सहभागिता की अपील की।

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अम्मार अली ने सभी इच्छुक साथियों से नाम दर्ज कराने का आग्रह किया, ताकि व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जा सकें। संभावित जिला पंचायत सदस्य शिवेंद्र दुबे ने भी सभी कार्यकर्ताओं से आंदोलन में शामिल होकर मजबूती देने का आह्वान किया।

बैठक में यूथ कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अम्मार अली, कोऑर्डिनेटर एटा शिवाशीष तिवारी, जिला उपाध्यक्ष आरिफ खान (एडवोकेट), जिला सचिव शादाब खान, जिला महासचिव आदित्य मिश्रा, जिला सचिव अमरनाथ यादव, संभावित जिला पंचायत सदस्य शुभम गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राजीव यादव, जिला सचिव तारिक खान, जिला सचिव अभिषेक सिंह, जिला महासचिव आयुष मिश्रा, ऋतिक दिवाकर, अभिषेक राजपूत, नगर उपाध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।



