
रिपोर्ट:तालिब मंसूरी
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद ब्लॉक के अंतर्गत नगर पंचायत संकिसा के गांव मेरापुर में मनरेगा बचाओ अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर आयोजित हुई।

बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने की, जबकि पूर्व विधायक लुइस खुर्शीद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण गरीबों और मज़दूरों की आर्थिक रीढ़ है। लुईस खुर्शीद ने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में मनरेगा के तहत काम और भुगतान में अनियमितताएं बढ़ी हैं, जिनके खिलाफ कांग्रेस पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष कैलाश यादव, जिला महासचिव रमाकांत मिश्रा, बचनेश मिश्रा, आदेश मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष आदित्य, पंचायत अध्यक्ष आदेश मिश्रा, धनंजय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं गांव के जागरूक नागरिक उपस्थित रहे।


