
नई दिल्ली। सिटी पत्रिका 24X7 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने मध्य पूर्व में चल रहे संकट पर चिंता जताते हुए कहा कि यह मुद्दा अब काफी जटिल हो गया है और इसका प्रभाव पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा घटनाक्रम भले ही चिंताजनक हैं, लेकिन अंततः इन परिस्थितियों से समाधान और आगे बढ़ने के नए रास्ते भी निकलेंगे। उनके मुताबिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही इन घटनाओं का असर कई देशों की राजनीति और अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है।
वहीं देश में एलपीजी की संभावित कमी के सवाल पर सलमान खुर्शीद ने कहा कि सरकार का कहना है कि सब कुछ ठीक है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है, लेकिन वास्तविक स्थिति का पता तब चलेगा जब लोग बाजार में गैस सिलेंडर लेने जाएंगे।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में स्थिति साफ हो जाएगी कि आपूर्ति और उपलब्धता को लेकर सरकार के दावे कितने सही साबित होते हैं।


