फर्रुखाबाद, सिटी पत्रिका 24X7 16 मार्च 2026। सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा के जिला अध्यक्ष पद पर एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर आवास विकास स्थित भाजपा मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।

कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ही ऐसा संगठन है जहां सामान्य से सामान्य कार्यकर्ता को भी सम्मान और बड़े दायित्व निभाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप में नेतृत्व का अवसर देकर जनसेवा का मौका दिया है, जिसके लिए वह सदैव संगठन के आभारी रहेंगे।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे और सभी कार्यकर्ताओं को आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ पार्टी को जीत दिलाने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन का एक-एक कार्यकर्ता आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए संगठन को मजबूत करे।फतेहचंद वर्मा ने बताया कि आने वाले समय में मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे, जिनमें शत-प्रतिशत कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि नए दायित्वधारियों को संगठन की विचारधारा और नीतियों की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला कमेटी की घोषणा के बाद जिला स्तर पर भी प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा दल है जहां हर वर्ग के लोगों को नेतृत्व करने का अवसर मिलता है और कार्यकर्ता आधारित संगठन ही पार्टी की रीढ़ होता है। सभी कार्यकर्ता अनुशासन के साथ संगठन को मजबूत करते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लक्ष्य को पूरा करें।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, जिला महामंत्री डीएस राठौर, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जितेंद्र सिंह, जिला मंत्री डॉ. धर्मेंद्र राजपूत, पूर्व सभासद प्रबल त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, सोशल मीडिया जिला संयोजक अभिषेक बाजपेई, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास पांडे, पंकज पाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत, संजू शर्मा, अमन कटिहार, लव कनौजिया, डॉ. उदय प्रताप सिंह, फर्रुखाबाद पूर्वी मंडल अध्यक्ष नरेंद्र आर्य, अंकित गुप्ता, युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत महाजन, जिला मंत्री अभिषेक बाथम, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कठेरिया, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष ममता सक्सेना, अविनाश वाल्मीकि, संजय सिंह, दिनेश शर्मा, अशनील दिवाकर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।



